क्या मरने बाद दोबारा होता है जन्म? जानिए पुनर्जन्म का रहस्य

Jun 18 2015 1:20PM (IST)
क्या मरने बाद दोबारा होता है जन्म? जानिए पुनर्जन्म का रहस्य

भोपाल:- पुनर्जन्म अर्थात मरने के बाद फिर से नया जन्म होता है या नहीं, इस बारे में विज्ञान तो किसी एक नतीजे पर पहुंच ही नहीं पाया है, धर्म दर्शन भी एक मत नहीं है। भारतीय मूल के सभी धर्म दर्शन पुनर्जन्म को मानते हैं, यहां तक कि आत्मा के अजर अमर अस्तित्व को ले कर मौन रहने वाले बौद्ध और जैन दर्शन भी पुनर्जन्म की संभावना को निश्चित मानते हैं। फिर से जन्म लेने की तकनीक पर भले ही मतभेद हों, पर दोबारा जन्म की बात को किसी न किसी रूप में सभी मान रहे हैं। विज्ञान दूसरी तरह से मानता है कि शरीर या जीवन का अंत नहीं होता। उसका रूप बदलता रहता है क्योंकि पदार्थ और शक्ति का कभी नाश नहीं होता। विभिन्न तत्वों (पंचतत्वों) के संयोग से जो जीव बनते हैं, मृत्यु के समय वे नष्ट होते तो दिखाई देते हैं पर वास्तव में वे मिट नहीं जाते।

पिछली शताब्दी में अपनी अन्वेषी मेधा के कारण आधुनिक गैलीलियों कहे जाने वाले वैज्ञानिक डा. इयान स्टीवेंसन ने पहली बार वैज्ञानिक शोधों और प्रयोगों के दौरान पाया कि शरीर न रहने पर भी जीवन का अस्तित्व बना रहता है। उपयुक्त अवसर आने पर वह अपने शरीर या पार्थिव रूप को फिर से रचता है। उन्ही की टीम द्वारा किए प्रयोग और अऩुसंधानों को स्पिरिट साइंस एंड मेटाफिजिक्स में संजोते हुए लिखा है कि पुनर्जन्म काल्पनिक नहीं हैं। उसकी संभावना निश्चित सी हैं। किसी बालक को पिछले जन्म की याद आने और जांच करने पर उन विवरणों कए सही साबित होने की बात तो मामूली से प्रमाण हैं। इन विवरणों में कई गप्प और तुकबंदी जैसे भी साबित हो सकते हैं, पर जिन समाजों और संप्रदायों में पुनर्जन्म पर विश्वास नहीं किया जाता उऩमें भी उस तरह की घटनाएं हुई हैं और परखने के बाद सही साबित हुई है।

अमेरिका के कोलोराडी प्यूएली नामक में रुथ सीमेंन्स नामक लड़की ने सन 1995 ई0 में न सिर्फ पांच साल की अवस्था में अपने पिछलो जन्म का सही हाल बता कर ईसाई पंरपरा के उन निष्ठावान अनुयायियों को हैरान कर दिया जो पुनर्जन्म को नहीं मानते। रुथ सीमेंन्स मोरे वनस्टाइन नामक विद्या विशारद ने अपने प्रयोग से अर्धमूर्छित करके उसके पिछले जन्म की कई सूचनाएं प्राप्त कीं। उसने बताया कि 1890 में आयरलैण्ड के कार्क नगर में उसका पिछला जन्म हुआ था, तब उसका नाम ब्राइडी मर्फी और पति का नाम मेकार्थी था।

इस्तम्बूल(तुर्की) की विज्ञान अनुसंधान परिषद ने पुनर्जन्म की एक ऐसी घटना की पड़ताल की जो निस्संदेह पुनर्जन्म से संबंधित थी। इस मामले का प्रमुख पात्र चार वर्ष का बालक इस्माइल अतलिंट्रलिक पिछले जन्म में दक्षिण पूर्व के अदना गांव का वाशिंदा आविद सुजुलयुस था। इसकी हत्या की गई थी। उसके तीन बच्चे थे गुलशरां, लकी और हिकमत। चार साल का इस्माइल सोते-सोते बच्चों के नाम पुकारने लगता और रोने लगता। एक दिन इस्माइल ने एक फेरी वाले को आइसक्रीम बेचते देखा। उसने अजनबी का नाम लेकर पुकारा-महमूद तो साग-सब्जी बेचते थे, अब आइसक्रीम बेचने लगे। फेरी वाला दंग रह गया। यह बच्चा कैसे उसका नाम जानता है और कैसे उस पिछले व्यापार की चर्चा करता जब कि उसका जन्म भी नहीं हुआ था, बच्चे ने कहा तुम भूल गये मैं तुम्हारा चिर परिचित आविद हूं। कई साल पहले उसका कत्ल हो गया था।

बच्चे को अदना नगर ले गये। वहां पहुंचा तो पिछले जन्म की बेटी गुलशरां को देखते ही पहचान गया। उसने हत्या के स्थान अस्तबल को भी दिखाया और बताया कि रमजान ने कुल्हाड़ी से हमला कर मुझे मार डाला। और विवरण भी सही पाए गए। उनके आधार पर पुलिस ने इस कत्ल की ठीक वैसी ही जांच की जैसी कि बच्चे ने बताई। पिछले जन्म को प्रमाणित करने के लिए उनकी स्मृतियों के आधार पर परखने और सही पाने के बाद मान लेने की तकनीक बहुत पुरानी है। उस पर संदेह भी जताए गए हैं। अब जीन्स और गुणसूत्रों के आधार पर परखने की नई तकनीक काम में लाई जा रही है। 1998 से उपयोग की जा रही इस तकनीक के और भी रोचक और ज्यादा प्रामाणिक नतीजे सामने आ रहे हैं।

प्रतिक्रिया दें



प्रमुख ख़बरें

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और अमृता राय के रिश्ते...

मीडिया हाउस अपनी गहरी रिसर्च और स्पष्ट रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कभी-कभी भयानक गलतियां कर जाते हैं. मीडिया संस्थानों की ऐसी गलतियां तुरंत खबर बन जाती हैं,

अफसरों के लिए बांके बिहारी मंदिर में टूटी मर्यादा,...

जन-जन की आस्था के केंद्र विश्व विख्यात ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में एक बार फिर वीआईपी के लिए परंपरा टूटी। मंदिर के सेवायतों पर आरोप लग रहा है

ललित मोदी बनाएंगे राजनीतिक पार्टी, सुधांशु मित्तल ...

रोज नए शिगूफे छोड़ रहे उद्योगपति ललित मोदी ने राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान कर दिया है। उन्होंने ट्विटर पर अपील की कि जो भारतीय राजनीति को स्वच्छ बनाना चाहते हैं,

'दोगुना हो MPs का वेतन, पूर्व सांसदों की बढ़ाओ पें...

संसद की एक संयुक्त समिति ने सरकार से की गई अनुशंसा में सरकारी कर्मचारियों के वेतन आयोग की तरह ही सांसदों के वेतन में भी समय-समय पर बढ़ोतरी के लिए ऑटोमैटिक पे रिविजन तंत्र बनाने का प्रस्ताव रखा है।

प्रचार के लिए विज्ञापन पर 520 करोड़ खर्च करेगी केज...

दिल्ली की केजरीवाल सरकार अब अपने विज्ञापन में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी करने जा रही है. मतलब अब केजरीवाल सरकार अपने काम का बखान करेगी.

यूपी की 8 और दिल्ली की 6 यूनिवर्सिटी फर्जी, देखिए ...

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी ने बुधवार को फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है। इस सूची में 21 विश्वविद्यालयों को फर्जी बताया गया है।

मेष

आपके लिए आज के दिन कुछ ऐसा जरूरी है कि आप उन लोगों से दूरी बनाए रखें जो आपकी पीठ पीछे आपके लिए सिरदर्द बने हुए हैं। हो सकता है कोई व्यक्ति आपके रक्तचाप को उत्तेजित करने के लिए ऐसा तनाव पैदा करे कि आप सब काम छोड़कर उसके पीछे लग जाएं। इन बातों से आपका अपना ही समय नष्ट होगा।

और पढ़ें

वृष

आज का दिन फायदेमंद साबित होगा इसलिए कोशिशें करते रहें। शरीर अस्वस्थ हो सकता है इसलिए खाने-पीने में सावधानी रखें। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि कुछ समय के लिए दोस्तों की महफिल लगाने की बजाय अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। आपकी आकर्षक पर्सनैलिटी के कारण लोग आपकी तरफ आकर्षित रहेंगे। शाम के समय घर पर बिताना अच्छा रहेगा।

और पढ़ें

मिथुन

आज का दिन आपके लिए काफी उपयोगी रहेगा। निवेश से उतना फायदा नहीं मिलेगा जितना आप सोच रहे थे। ऐसे दोस्तों की सलाह ले लें जो शेयरों के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं। कई ऐसे लोगों से मुलाकात हो जाएगी जो आपको अच्छी सलाह देने के लिए आगे आएंगे।

और पढ़ें

कर्क

अपने मौजूदा संकट को टालने के लिए आप अपने आसपास के लोगों से सलाह-मशविरा कर सकते हैं। कुछ प्रभावशाली लोग आपको ऐसा परामर्श दे सकते हैं कि एकाएक ही आपके अन्दर एक नई स्फूर्ति का संचार होगा। आपके उलझे हुए दिमाग में भी कुछ स्पष्ट तस्वीर उभर सकती है। यह सब आपके कष्ट-निवारण के लिए एक चमत्कारी संकेत हो सकता है।

और पढ़ें

सिंह

पारिवारिक विषमताएं सिर उठा सकती हैं। मान-सम्मान भी बढ़ेगा और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी से अनबन के कारण व्यवहार व विचारों में परिवर्तन करना होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के सम्बंध में कोई गलत निर्णय लेना कठिन होगा।

और पढ़ें

कन्या

क्लेश कार्य और झगड़े वाला गोचर आज के दिन भी जारी रहेगा। जिन लोगों पर आप भरोसा करेंगे, वही लोग आपको देखकर अपना रास्ता बदल लेंगे। यदि आपके पास यथेष्ट शक्ति और धैर्य का अभाव है तो उसे एकजुट करने में अपनी ताकत को लगा सकते हैं। अपनी लड़ाई आपको अकेले ही लड़नी होगी।

और पढ़ें

तुला

सहज ही सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। कार्यसाधक गतिविधियां होंगी और वित्तीय लाभ भी यथेष्ट रूप में होगा। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से सम्बंधित कई अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी। यात्राएं होंगी।

और पढ़ें

वृश्चिक

उत्सव व त्योहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। मित्रों व बंधुजनों के कारण तनाव होने से घर में भी क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा, इसलिए वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो। संतान के प्रति थोड़ा चिंतित होंगे पर समझदारी से काम लें।

और पढ़ें

धनु

आज आपको अपने काम को पूरा करने में किसी ठोस सहारे की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपका अपना आत्मविश्वास ही अकेले ही इतना सबल और सक्षम बनेगा कि आप एक ही झटके में सफलता के द्वार पर खड़े होंगे। इस समय आपको कारोबार और व्यापार में अच्छा लाभ भी होगा और किसी सुनियोजित कार्य में प्रगति होने से संतोष भी मिलेगा।

और पढ़ें

मकर

कुछ समय के लिए आपके ऊपर बढ़ते खर्च का बोझ लगातार जारी है । आज भी कुछ ऐसी ही संभावनाएं दिखाई पड़ रही हैं, आपके स्वास्थ्य और घरेलू जरूरत को पूरा करने में आपका बजट डामाडोल हो सकता है। ऐसी स्थिति में अपनी जमा-पूंजी को बाहर निकालने में संकोच न करें, क्योंकि समय की मांग यही है।

और पढ़ें

कुंभ

आज का दिन कुछ सुस्त और धीमी गति से शुरू होगा। सुबह आप जिन बातों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, दोपहर में वही बातें आपको खुशी देंगी। ऑफिस में अपनी जगह बनाने के लिए सूझ-बूझ से काम लेना होगा। बुद्धि से जुड़े कामों के नतीजे शाम तक मिलने लगेंगे। नई डील फाइनल करने का काम कुछ समय के लिए टाला जा सकता है।

और पढ़ें

मीन

राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

और पढ़ें

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बोले- पहले हर मंत्रालय का अलग प्रधानमंत्री होता था. क्या आप इनके इस बयान से सहमत हैं?


View Result

स्पॉटलाइट

  • Latest Posts