• होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राज्य
  • आपका शहर
  • एएआर
  • राजनीति
  • अपराध
  • FIFA 2014
  • सामाजिक
  • 18+
  • मूवी मसाला
  • खेल

फीफा विश्व कप: ग्रुप ई में फ्रांस पर रहेंगी निगाहें

Jun 5 2014 7:02PM (IST)
फीफा विश्व कप: ग्रुप ई में फ्रांस पर रहेंगी निगाहें

पूर्व चैम्पियन फ्रांस क्वालीफाइंग में अपने बुरे प्रदर्शन को पीछे छोड़ जहां आगे बढ़ना चाहेगा, वहीं स्विट्जरलैंड ग्रुप ई में वरीय देश के रूप में शामिल किए जाने को अपने प्रदर्शन से साबित करने की कोशिश करेगा। ब्राजील में इसी महीने के मध्य से शुरू हो रहे फीफा विश्व कप के ग्रुप ई में इन्हीं दो टीमों के मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद है। ग्रुप की शेष दो टीमें, होंडुरास और इक्वेडोर अपनी साधारण टीमों की छवि तोड़ने की भरपूर कोशिश करेंगी, और कुछ चौंकाऊ नतीजे भी दे सकती हैं। ग्रुप ई में फ्रांस को स्विटजरलैंड से कमतर रैंक दी गई है, लेकिन इस ग्रुप में सभी टीमें फ्रांस को जरूर हराना चाहेंगी।

फ्रांस के लिए पिछले चार विश्व कप हालांकि बुरे साबित हुए हैं। 1998 में वे विजेता बने और 2006 में फाइनल में पहुंचने में सफल रहे, लेकिन 2002 और 2010 में उन्हें बिना किसी जीत के पहले ही दौर से बाहर होना पड़ा। खिलाड़ियों और कोच तथा प्रबंधन के बीच पनपे कुछ विवादों ने फ्रांस को विशेष तौर पर क्षति पहुंचाई। हालांकि दो वर्ष पहले नियुक्त कोच डिडियर डेसचैम्प्स के मार्गदर्शन में फ्रांस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। फीफा विश्व कप-2014 के लिए फ्रांस का मंत्र है 'फ्रांसीसी शब्दकोश में असंभव शब्द नहीं है'। फ्रांस इसे साबित करने की पूरी कोशिश भी करेगा। फ्रांस में सर्वाधिक उम्मीदें पॉल पोग्बा से रहेंगी। पोग्बा ने पिछले कुछ समय में खुद को यूरोप के कुछे बेहतरीन मिडफील्डरों में स्थापित किया है।

फ्रांस की ही तरह स्विट्जरलैंड भी दक्षिण अफ्रीका में हुए पिछले विश्व कप के अपने प्रदर्शन को सिर्फ बुरा संयोग साबित करने की कोशिश करेगा। स्विट्जरलैंड ने क्वालीफाइंग में खेल गए 10 में से सात मैचों में जीत हासिल कर विश्व कप में प्रवेश किया। स्विट्जरलैंड पिछले वर्ष हुए अभ्यास मैच में ब्राजील को भी हराने में सफल रहा था। स्विट्जरलैंड को उसकी मजबूत रक्षापंक्ति के लिए जाना जाता है, हालांकि कोच ओटमार हिजफील्ड को उनकी रक्षात्मक रणनीति के लिए आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। हिजफील्ड को आखिरकार अपनी रणनीति बदलकर 4-4-2 से 4-2-3-1 की आक्रामक रणनीति अपनानी पड़ी, जो स्विटजरलैंड के लिए काफी अच्छा भी साबित हुआ।

स्विट्जरलैंड टीम की तरफ से स्ट्राइकर एरेन डेरडियोक जैसा महारथी इस विश्व कप में हिस्सा नहीं ले रहा है, पर ग्रैनिट ज्हाका और ज्हेरडन शकिरी से टीम को सर्वाधिक उम्मीदें हैं। ग्रुप ई के शीर्ष टीम का फैसला 20 जून को स्विट्जरलैंड और फ्रांस के बीच होने वाले मैच से तय होने की पूरी संभावना है। विश्व कप-2002 में पहली बार शामिल होने वाला इक्वेडोर दक्षिण अफ्रीका में हुए पिछले विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका था, लेकिन इस बार वापसी करने में सफल रहा है। दूसरी ओर होंडुरास पहली बार लगातार दूसरे विश्व कप में प्रवेश कर सका है।

प्रतिक्रिया दें



प्रमुख ख़बरें

मुंबईः कैंपा कोला सोसायटी के लोगों से आज छिन जाएगा...

मुंबई के वर्ली इलाके की कैंपा कोला सोसायटी में रहने वाले लोगों से आज (गुरुवार) उनका घर छिन जाएगा। घर खाली करने के लिए मिली मोहलत आज खत्म हो गई है और यहां के लोगों को शाम पांच बजे तक फ्लैट खाली कर देने होंगे।

उत्तरी ग्रिड के फेल होने का खतरा, उत्तर भारत में छ...

केन्द्र सरकार ने कहा है कि दिल्ली में बिजट संकट अगले कुछ दिन में दूर हो जाएगा लेकिन कम बारिश और देश भर के पावर प्लांट में कोयलो की कमी के कारण उत्तर भारत में बिजली संकट उत्पन्न हो सकता है।

यूपी: मुरादाबाद में पेड़ से लटका मिला लड़की का शव

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ शर्मनाक व जानलेवा जुर्म की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है. इस बार मुरादाबाद में एक लड़की का शव पेड़ से लटका पाया गया है.

लोकसभा में डिंपल को आया गुस्सा, BJP सांसदों से उलझ...

लोकसभा में सपा के संख्या बल की कमी सत्र के पहले ही दिन से साफ महसूस की जा सकती है। मगर बुधवार को डिंपल यादव ने इसकी कमी महसूस नहीं होने दी। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सपा...

मनोज और उथप्पा के हाथों में इंडिया 'ए' टीम की कमान

इंडिया 'ए' टीम के ऑस्ट्रलिया दौरे के लिए मनोज तिवारी और रॉबिन उथप्पा को टीम का कप्तान बनाया गया है। मनोज तिवारी चार दिवसीय मैचों में जबकि रॉबिन उथप्पा वनडे मैचों में टीम की अगुवाई करेंगे।

गुस्साए लोगों ने लगाई दबंग के घर में आग

मऊ जिले के थाना मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के ग्राम कोइरियापार के पास एक दबंग और एक परिवार के कुछ लोगों के बीच बहस हो गई। दरअसल दबंग ने एक ऑटो को रोक दिया था जिसमें एक परिवार के लोग गर्भवती महिला को अस्पताल ले ज...

मेष

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आय और व्यय में संतुलन बना कर रखें। प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। व्यस्तता आधिक रहेगी।मेष राशि के लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में लिखें IARI और एसएमएस करें 57272 पर

और पढ़ें

वृष

पिछले काफी समय से आप अपने कारोबार रोजगार एवं घरेलू व्यवस्था को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। आज के दिन आपको एकाग्र होकर इनमें से किसी एक मसले पर ध्यान केन्द्रित करना होगा। ऐसा भी लगेगा कि आप इन सब मामलों को जल्दी-जल्दी निपटाने में तत्पर हो जाएंगे।

और पढ़ें

मिथुन

व्यापार और कारोबार में साझेदारी और पार्टनरशिप का नया दौर आपके लिए कुछ रिस्क लेकर आ रहा है। यदि आप अपने बलबूते पर कामयाब नहीं हो पा रहे हैं तो यह भी जरूरी नहीं है कि आप दूसरों की मदद से ही आगे उठ पाएंगें। बेहतर होगा कि आप अपने अकेले रास्ते को ही तय करने की तरकीब अपनाएं।

और पढ़ें

कर्क

घर में सभी लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिल और दिमाग के संतुलन से सफलता मिलेगी। अकाउंट्स की फाइलों को तैयार रखें। कभी भी जरूरत पड़ सकती है। अपने स्टाफ पर नजर रखें। अपने अच्छे बिहेवियर से उनका दिल जीतने में कामयाब होंगे।

और पढ़ें

सिंह

आप अपने रोजमर्रा के रूटीन काम से बोर हो गए हैं तो कुछ बदलाव लाने के लिए नई योजना बनानी होगी। हो सकता है कोई अनोखी सलाह या विचार आपके मन को हिट कर जाए। यदि यात्रा करनी है तो मनोरंजन के लिए ऐसे स्थान का चुनाव करें जो आपके लिए परिचित हो। अज्ञात स्थल में जाने से रिस्क हो सकता है।

और पढ़ें

कन्या

किसी मसले पर अपने ही लोगों से बहसबाजी हो सकती है। हालांकि इन दिनों एक रहस्मय ग्रह आपकी राशि की टोह ले रहा है और इसका काम यह भी हो सकता है कि यह ग्रह आपके सभी अच्छे-बुरे कर्मों का विश्लेषण करे। अतः जहां तक हो सके किसी ऐसे काम के लिए तैयार न हों जिसमें रिस्क हो।

और पढ़ें

तुला

आपको आज किसी घनिष्ठ प्रेमी या पुराने मित्र से मेल-मिलाप बढ़ाने का अद्भुत अवसर मिलेगा। आप अपने संबंधों की गरमाहट को महसूस कर बहुत ही ताजगी और उत्तेजना का अनुभव करेंगे। आपके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ऐसे रोमांटिक अवसर कभी-कभी दवा का काम कर सकते हैं।

और पढ़ें

वृश्चिक

गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय और व्यय में संतुलन बना कर रखें। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। भागदौड़ रहेगी।

और पढ़ें

धनु

कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति श्रद्धा जागृत होगी और किसी महान हस्ती के दर्शन लाभ भी होंगे। उदर और आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा।

और पढ़ें

मकर

आज का दिन चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है रचनात्मक काम के पूरा होने में अभी थोड़ा समय और लग सकता है। दूसरों के साथ मिलकर कोई नया काम करने का मौका मिलेगा। व्यवहार में उदारता आएगी। परेशानियां खत्म होने से मानसिक थकावट और टेंशन दूर होगी लेकिन ज्यादा निश्चिंत होकर भी न बैठें। बिजनस के मामले में कई लाभ के मौके आएंगे उन मौकों को पहचानना सीखें।

और पढ़ें

कुंभ

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता होगी। यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें, चोरी या खोने की आशंका है। व्यावसायिक लाभ मिलेगा।

और पढ़ें

मीन

जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। प्रियजन भेंट संभव।कल 20 जनवरी 2014, सोमवार का पंचांग संवत् पराभव 2070, शके 1935, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी 19 घंटे 35 मिनट तक तत्पश्चात पंचमी, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 24 घंटे 05 मिनट तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, शोभन योग 30 घंटे 19 मिनट तक तत्पश्चात अतिगण्ड योग, सिंह में ंचन्द्रमा 30 घंटे 38 मिनट तक तत्पश्चात कन्या में।

और पढ़ें

क्या मोदी कैबिनेट के मंत्री 100 दिन में बेहतर परफॉर्म कर पाएंगे ?



View Result

स्पॉटलाइट