दुनिया की सबसे खतरनाक जेल, आतंकी मांगते हैं मौत की भीख

Jun 6 2014 5:07PM (IST)
दुनिया की सबसे खतरनाक जेल, आतंकी मांगते हैं मौत की भीख

वाशिंगटन:- "सार्जेंट बोव बर्गडेल की जान को खतरा था, इसलिए अमेरिकी सरकार ने सार्जेंट को फौरन तालिबानी चंगुल से छुड़ाने की तैयारियां की।" अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हेगल का ये नया बयान उस समय आया है, जब ओबामा प्रशासन सार्जेंट की रिहाई को लेकर चौतरफा आलोचनाएं झेल रहा है। बता दें कि सार्जेंट बर्गडेल की रिहाई के बदले ओबामा प्रशासन को पांच खूंखार तालिबानी कैदियों को भी रिहा करना पड़ा था।

आलोचनाओं का शिकार ओबामा प्रशासन

इस वक्त अमेरिका में कई आर्मी अधिकारी व रिपब्लिकन सांसद, सार्जेंट के बदले पांच खूंखार कैदियों की रिहाई की तीखी आलोचना कर रहे हैं। उनके मुताबिक, रिहा हुए कैदी तालिबानी नेता अमेरिका और उसके नागरिकों के लिए फिर खतरा बन सकते हैं। सभी तालिबानी नेता 2002 यानी शुरुआत से ही ग्वांतानामो बे जेल में बंद थे। इस मामले से ग्वांतानामो जेल एक बार फिर सुर्खियों में है। आइए नजर डालते हैं जेल के कुछ पहलुओं पर...

प्रति कैदी 5 करोड़ रु!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ग्वांतानामो जेल को दुनिया की सबसे महंगी जेल करार दिया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां एक कैदी पर सालाना 9 लाख डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में 5 करोड़ से भी ज्यादा रुपए खर्च किए जाते हैं। यही नहीं, पेंटागन इसके रखरखाव पर हर साल लगभग 150 मिलियन डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में 9 अरब से भी ज्यादा रुपए खर्च करता है।

क्यों शुरू की जेल?

क्यूबा के यूएस नेवल बेस पर बनी इस जेल को शुरू करने का मकसद विरोधी पक्ष के उन कैदियों को कैदखाने में रखना था, जिन पर अमेरिका के मुताबिक जेनेवा सम्मेलन के नियम या अमेरिकी कानून लागू नहीं होता। 12 साल पहले बना ये कैदखाना, शुरुआत से ही मानवाधिकारों के हनन व सैन्य क्रूरता को लेकर विवादों की गिरफ्त में रहा है। फिर चाहे आंखों पर पट्टी बंधे घुटनों के बल बैठे कैदियों की तस्वीर हो या मोटी बेड़ियों में जकड़े कैदियों पर हंसते सैनिकों का मामला। जेल में बंद कैदियों में अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान, सऊदी अरब और अन्य देशों के लोग शामिल हैं।

कैदियों का वर्गीकरण

ये कैदखाना कैंप डेल्टा, कैंप इगुआना और कैंप एक्सरे से मिलकर बनी है। हालांकि, बाद में कैंप एक्सरे को बंद कर दिया गया। कैदियों को उनके व्यवहार और करतूतों के आधार पर कैंपों में भेजा जाता है। अगर कैदी नियम के साथ चलते हैं, तो उन्हें कैंप 6 में रखा जाता है वरना कैंप 5 में भेज दिया जाता है। हालांकि, सरकार दावा करती है कि अधिकांश कैदी कैंप 6 में रहते हैं। कैंप 5 जाते ही कैदियों को नारंगी पोशाक पहननी पड़ती है। यहां चलने-फिरने से लेकर बात करने तक की भी मनाही है। कैंप 5 इतना छोटा है कि टॉयलेट जाने के लिए पूरा शरीर झुकाना पड़ता है।

प्रतिक्रिया दें



प्रमुख ख़बरें

मुझे थप्पड़ भी मार सकते हैं योगेंद्र यादव : केजरीव...

योगेंद्र यादव की तरफ से पार्टी में सुप्रीमो कल्चर आने का आरोप लगाए जाने के आरोप का अरविंद केजरीवाल ने जवाब दे दिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि योगेंद्र ने मेरे बड़े भाई हैं। उन्हें डांटने व थप्पड़ मारने का...

गर्मजोशी से मिले राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी ?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने चुनावी प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से आज ऐसी गर्मजोशी से मिले कि सभी की निगाहें इन दोनों पर ही थमी रह गई। मौका था संसद के केन्द्रीय कक्ष में दोनों सदनों की सं...

हाफिज सईद ने कराची हमले में बताया टीम मोदी का हाथ

जमात उद दावा चीफ हाफिज सईद ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है। उसने कराची एयरपोर्ट में हुए आतंकी हमलों के लिए भारत की नई सरकार पर निशाना साधा है।

गर्मी से दिल्ली NCR में 75 लोग मरे!

पिछले सात दिनों में दिल्ली के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में 72 शव लाए गए हैं जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। अलग-अलग कारणों से इन शवों का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका है। ज्यादातर शव दिल्ली सरकार की ओर से बनाए गए स्...

प्रदेश सरकार का रवैया मामले को लेकर सुस्त रहा: धूम...

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मैं हुए हादसे का सदमा हिमाचल ही नहीं पूरे देश को लगा है और हिमाचल सरकार को चाइये की मामले की पूरी जांच करवाई जाए। ये बात हमीरपुर मैं पूर्व मुख्या मंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कही।

बचेगा रामसेतु, बंद होगी सेतु समुद्रम परियोजना!

नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली राजग सरकार सेतुसमुद्रम परियोजना को जल्द दरकिनार करेगी। जहाजरानी मंत्रालय ने कानून मंत्रालय से सलाह लेकर इस ओर कदम बढ़ाने का निर्णय लिया है।

मेष

आपके लिए आज के दिन कुछ ऐसा जरूरी है कि आप उन लोगों से दूरी बनाए रखें जो आपकी पीठ पीछे आपके लिए सिरदर्द बने हुए हैं। हो सकता है कोई व्यक्ति आपके रक्तचाप को उत्तेजित करने के लिए ऐसा तनाव पैदा करे कि आप सब काम छोड़कर उसके पीछे लग जाएं। इन बातों से आपका अपना ही समय नष्ट होगा।

और पढ़ें

वृष

आज का दिन फायदेमंद साबित होगा इसलिए कोशिशें करते रहें। शरीर अस्वस्थ हो सकता है इसलिए खाने-पीने में सावधानी रखें। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि कुछ समय के लिए दोस्तों की महफिल लगाने की बजाय अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। आपकी आकर्षक पर्सनैलिटी के कारण लोग आपकी तरफ आकर्षित रहेंगे। शाम के समय घर पर बिताना अच्छा रहेगा।

और पढ़ें

मिथुन

रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रेम, प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

और पढ़ें

कर्क

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। धन,पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।

और पढ़ें

सिंह

आप अपने रोजमर्रा के रूटीन काम से बोर हो गए हैं तो कुछ बदलाव लाने के लिए नई योजना बनानी होगी। हो सकता है कोई अनोखी सलाह या विचार आपके मन को हिट कर जाए। यदि यात्रा करनी है तो मनोरंजन के लिए ऐसे स्थान का चुनाव करें जो आपके लिए परिचित हो। अज्ञात स्थल में जाने से रिस्क हो सकता है।

और पढ़ें

कन्या

किसी मसले पर अपने ही लोगों से बहसबाजी हो सकती है। हालांकि इन दिनों एक रहस्मय ग्रह आपकी राशि की टोह ले रहा है और इसका काम यह भी हो सकता है कि यह ग्रह आपके सभी अच्छे-बुरे कर्मों का विश्लेषण करे। अतः जहां तक हो सके किसी ऐसे काम के लिए तैयार न हों जिसमें रिस्क हो।

और पढ़ें

तुला

कुछ अच्छा लाभ कमाने के लिए आप अकेले ही आगे न आएं बल्कि जो प्रस्ताव आपको मिल रहे हैं उनके व्यावसायिक समझौतों पर अच्छी तरह ध्यान दें। जल्दीबाजी में कोई भी निर्णय लेना ठीक नहीं और यह भी सही है कि अकेला व्यक्ति आज कोई खास लक्ष्य को अकेले ही प्राप्त नहीं कर सकता है। परोक्ष रूप से सबको साथ लेना जरूरी होगा।

और पढ़ें

वृश्चिक

गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय और व्यय में संतुलन बना कर रखें। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। भागदौड़ रहेगी।

और पढ़ें

धनु

कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति श्रद्धा जागृत होगी और किसी महान हस्ती के दर्शन लाभ भी होंगे। उदर और आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा।

और पढ़ें

मकर

आज का दिन चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है रचनात्मक काम के पूरा होने में अभी थोड़ा समय और लग सकता है। दूसरों के साथ मिलकर कोई नया काम करने का मौका मिलेगा। व्यवहार में उदारता आएगी। परेशानियां खत्म होने से मानसिक थकावट और टेंशन दूर होगी लेकिन ज्यादा निश्चिंत होकर भी न बैठें। बिजनस के मामले में कई लाभ के मौके आएंगे उन मौकों को पहचानना सीखें।

और पढ़ें

कुंभ

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता होगी। यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें, चोरी या खोने की आशंका है। व्यावसायिक लाभ मिलेगा।

और पढ़ें

मीन

जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। प्रियजन भेंट संभव।कल 20 जनवरी 2014, सोमवार का पंचांग संवत् पराभव 2070, शके 1935, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी 19 घंटे 35 मिनट तक तत्पश्चात पंचमी, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 24 घंटे 05 मिनट तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, शोभन योग 30 घंटे 19 मिनट तक तत्पश्चात अतिगण्ड योग, सिंह में ंचन्द्रमा 30 घंटे 38 मिनट तक तत्पश्चात कन्या में।

और पढ़ें

क्या मोदी कैबिनेट के मंत्री 100 दिन में बेहतर परफॉर्म कर पाएंगे ?



View Result

स्पॉटलाइट