25 फरवरी से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे LPG डिस्‍ट्रीब्‍यूटर

Feb 23 2014 8:40AM (IST)
25 फरवरी से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे LPG डिस्‍ट्रीब्‍यूटर

एलपीजी के उपभोक्‍ताओं के लिए यह खबर परेशान करने वाली है. एलपीजी के डिस्‍ट्रीब्‍यूटरों ने 25 फरवरी से बेमियादी हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. ये पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जारी मार्केटिंग डिसीप्लीनरी गाइडलाइन के कुछ प्रावधानों का विरोध कर रहे हैं जिसमें भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई का जिक्र है. डिस्‍ट्रीब्‍यूटर बाजार में सिलेंडरों के चार तरह के दाम, चूक रहित सील नहीं लगाने का भी विरोध कर रहे है. इसका असर यह होगा कि हड़ताल के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्‍लाई नहीं हो सकेगी. हालांकि, इस हड़ताल से जरूरी सेवाओं, जैसे अस्पताल आदि, को अलग रखा गया है. फेडरेशन ऑफ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर ऑफ इंडिया और ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने एक प्रेस कान्‍फ्रेंस में बताया कि एक ही सिलेंडर के चार दाम हैं. घरेलू इस्‍तेमाल वाले सिलेंडर की कीमत 410-450 रुपए के बीच है, वहीं गुरूद्वारा और अन्य संस्थाओं को इससे कुछ अधिक लेकिन बाजार भाव से कुछ कम पर सिलेंडर दिया जाता है. इसके साथ ही बाजार भाव वाले सिलेंडर भी अपने वजन के अनुरूप अलग दाम पर मिलते हैं.

इनकी मांग है कि सिलेंडरों के दाम में विविधता कम से कम की जाए. इसके अलावा सिलेंडर से गैस चोरी रोकने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय को लीकेज प्रूफ सील लगानी चाहिए, जिससे चोरी पूरी तरह बंद हो. इन्‍होंने सवाल उठाया कि अगर मंत्रालय ऐसी सील लाने में असफल है तो इसका खामियाजा डिस्‍ट्रीब्‍यूटर क्यों उठाए क्‍योंकि वह हर डिलिवरी मेन के पीछे तो नहीं जा सकते.

डिस्‍ट्रीब्‍यूटरों की मांग है कि बाजार में गैर कानूनी तरीके से बेचे जा रहे 2 से लेकर 5 किलो के सिलेंडरों पर तुरंत रोक लगाई जाए. इसके साथ ही 2 से 5 किलो में नए सिलेंडर लॉन्‍च किए जाएं और इनका मार्केट प्राइस गैरकानूनी तौर पर बिकने वाले सिलेंडर से कम रखा जाए. इसके साथ ही डिस्‍ट्रीब्‍यूशन से जुड़ी शिकायतों में समझौते के मौके दिए जाएं. इनका कहना है कि कई बार अनचाही गलती होती है. कई बार संवाद की कमी से भी समस्या आती है, लेकिन, सीधे जुर्माना लगा दिया जाता है. ऐसी समस्या को कम करने के लिए वाजिब मामलों में शिकायतकर्ता से बातचीत का मौका दिया जाए.

ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फैडरेशन के कार्यवाहक उपाध्यक्ष पीएन सेठ और महासचिव चंद्रप्रकाश कहते हैं कि हड़ताल बेमियादी होगी. अगर सरकार इन मांगों पर कोई लिखित आश्वासन देती है तो ही बात होगी नहीं तो हड़ताल जारी रहेगी.

प्रतिक्रिया दें



प्रमुख ख़बरें

मुजफ्फरपुर की हुंकार रैली में नरेंद्र मोदी ने बिहा...

बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने मुजफ्फरपुर में हुंकार रैली में नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला.

मुज़फ्फरनगर में तक़रीबन 250 डॉक्टर अनिश्चित काल के ल...

आशीष कुमार, मुज़फ्फरनगर:- कानपुर में जूनियर डॉकटरों के साथ हुई पुलिस बर्बरता के खिलाफ पुरे उत्तर प्रदेश के डॉकटरों में बेहद नाराज़गी नज़र आ रही है जिसके चलते आज मुज़फ्फरनगर में तक़रीबन 250 डॉक्टर अनिश्चित काल के

चौधरी वेद पाल अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ इनेलो मे...

करनाल के रहने वाले हरियाणा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद से 3 दिन पहले इस्तीफा दे चुके चौधरी वेद पाल आज अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ इनेलो में शामिल हो गए , ...

अंबानी की एक जेब में मोदी, दूसरी में राहुल

कानपुर: 'आप' के संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को

देश में मोदी की हवा नहीं

कानपुर:आप के संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी की कोई हवा नहीं है। सिर्फ इलेक्ट्रानिक मीडिया हवा दिखा रही है। हवा तो सिर्फ आम आदमी के गुस्से और व्यवस्था परिवर्तन की ह...

फारुक के विवादास्पद बयान पर बवाल, कहा- कश्मीरी 'चो...

हाल के दिनों में नेताओं के विवादास्पद बयानों की तो जैसे बाढ़ आ गई है। अब केंद्रीय मंत्री फारुक अब्दुल्ला के एक बयान पर बवाल मचना शुरू हो गयाहै।फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीरी 'चोर' नहीं 'महाचोर' हैं

मेष

व्यर्थ के संदेह और तर्क-वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। लाभ की आशा रहेगी। किसी फिल्मी हस्ती से मेल-मुलाकात होगी। सौदे में कठिनाई होगी। हो सकता है कि यात्रा निरस्त करनी पड़े। पुराने दोस्त के आगमन से परिवार में व्यस्तता बढ़ेगी।

और पढ़ें

वृष

पक्ष और विपक्ष के लोगों का सहयोग मिल सकता है। किसी महत्वाकांक्षा की शुरुआत होगी। अकारण पड़ने वाले व्यवधान से लाभ मार्ग प्रभावित होगा। परिश्रम की आवश्यकता है जिससे सक्रिय हुए विरोधी परास्त होंगे। व्यय भार बढ़ेगा। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह को बढ़ाएगा जिससे काम बनेगा।

और पढ़ें

मिथुन

लाभकारी समय है। युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलताएं खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। कनिष्ठ सदस्यों अथवा संतान पक्ष के कारण परेशानी होगी। खान-पान में परहेज करवाना ही युक्ति संगत है अन्यथा अपच-अजीर्ण का प्रभाव रहेगा। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूरी रहेगी लेकिन प्रेम यथावत बना रहेगा।

और पढ़ें

कर्क

कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच अभी आपको दबाव में रखेंगे। परिवर्तन की आशंका भी रहेगी। अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है। असफलता के कारण दुख होगा। शुभ संदेश भी आएगा व पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। अनावश्यक शंकाओं से बचें। गलत तरीके से धन अर्जित न करें। यात्रा आवश्यक होगी।

और पढ़ें

सिंह

पारिवारिक विषमताएं सिर उठा सकती हैं। मान-सम्मान भी बढ़ेगा और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी से अनबन के कारण व्यवहार व विचारों में परिवर्तन करना होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के सम्बंध में कोई गलत निर्णय लेना कठिन होगा।

और पढ़ें

कन्या

दौड़भाग और परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। कार्यक्षेत्र की प्रक्रियाओं में व्यस्तता रहेगी। दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मानसिक परेशानी के चलते मन कुंठाग्रस्त रहेगा। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। व्यय की पूर्ति होगी। सुख व दुख को समान समझकर सब कुछ भाग्य पर छोड दें। सब अपने आप ठीक होगा।

और पढ़ें

तुला

सहज ही सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। कार्यसाधक गतिविधियां होंगी और वित्तीय लाभ भी यथेष्ट रूप में होगा। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से सम्बंधित कई अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी। यात्राएं होंगी।

और पढ़ें

वृश्चिक

उत्सव व त्योहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। मित्रों व बंधुजनों के कारण तनाव होने से घर में भी क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा, इसलिए वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो। संतान के प्रति थोड़ा चिंतित होंगे पर समझदारी से काम लें।

और पढ़ें

धनु

कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति श्रद्धा जागृत होगी और किसी महान हस्ती के दर्शन लाभ भी होंगे। उदर और आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा।

और पढ़ें

मकर

दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। विपरीत योनि का सहयोग मिलेगा। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। मानसिक उलझनों के कारण सिर दर्द की आशंका रहेगी या फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि उनसे बनाकर रखें तभी सहायता मिलेगी।

और पढ़ें

कुंभ

आज अचानक ही वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। दाम्पत्य संबंधों में पूर्ण सहयोग व विश्वास अनुभव करेंगे। स्वजनों का भी सहयोग मिलेगा। पहले व तीसरे दिन पारिवारिक अशांति रहेगी, इसलिए महत्वपूर्ण निणर्य उससे पहले ही ले लें। मित्रों का सहयोग बना रहेगा।

और पढ़ें

मीन

किसी पराक्रम के कार्य और पुरुषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। कोई चल या अचल सम्पत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। आर्थिक पक्ष भी सुदृढ़ होगा और मनोवांछित की प्राप्ति होगी। इस दिन पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगे। सोचे हुए कार्य सफल होंगे और मित्रों द्वारा किए जा रहे विरोध में कमी आएगी।

और पढ़ें

क्या दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद भाजपा को सरकार बनाने के लिए पहल करनी चाहिए?



View Result

स्पॉटलाइट