कर्नाटक में मोदी पर जमकर बरसे राहुल

Feb 15 2014 1:32PM (IST)
कर्नाटक में मोदी पर जमकर बरसे राहुल

बेलगाम। शुरुआती चुप्पी के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर खुलकर हमला बोलने लगे हैं। कर्नाटक के अपने दौरे में उन्होंने नमो और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उनका कहना था कि भाजपा नेता देश भर में घूम-घूम कर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाने का दंभ भर रहे हैं, लेकिन उन्हें कर्नाटक में अपनी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री येद्दयुरप्पा द्वारा किया गया भ्रष्टाचार नहीं दिखाई देता। इस क्रम में राहुल ने भाजपा पर संसद में लंबित छह भ्रष्टाचार विरोधी विधेयकों को पारित होने से रोकने का आरोप लगाया।

कांग्रेस उपाध्यक्ष शनिवार को बेलगाम में भारत निर्माण रैली को संबोधित करते हुए मोदी और भाजपा पर बेहद आक्रामक दिखे। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में जारी भ्रष्टाचार पर मुख्य विपक्षी दल चुप्पी साधे हुए है। मोदी और भाजपा को वहीं तमाम बुराई और भ्रष्टाचार दिखाई दे रहा है, जहां उनकी सरकारें नहीं हैं। राहुल के अनुसार, 'मोदी को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और गुजरात में भ्रष्टाचार नहीं दिखता है।' कांग्रेस नेता ने सवालिया अंदाज में पूछा कि संसद में लंबित भ्रष्टाचार विरोधी छह बिलों को पारित होने से कौन रोक रहा है। फिर खुद ही जवाब दिया कि भाजपा इन बिलों को पारित होने से रोक रही है। उनका कहना था कि संसद में लंबित ये विधेयक आम जनता की मदद के लिए हैं। ये आपको शक्ति देंगी, लेकिन भाजपा इन्हें पारित नहीं होने दे रही है।

येद्दयुरप्पा के बहाने मोदी पर हमलावर राहुल ने कहा कि येद्दयुरप्पा के जमाने में पूरा कर्नाटक दरअसल बेल्लारी के खनन माफियाओं के हवाले था। भ्रष्टाचार के कारण येद्दयुरप्पा को जेल की हवा खानी पड़ी और तत्कालीन राज्य सरकार के 16 मंत्रियों को भ्रष्टाचार के चलते त्यागपत्र देना पड़ा।

प्रतिक्रिया दें



प्रमुख ख़बरें

लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा आज

नई दिल्ली। चुनाव आयोग बुधवार को लोकसभा चुनाव 2014 के लिए मतदान की तारीखों का एलान करेगा। इस बार छह चरणों में मतदान कराए जाने की उम्मीद है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही केंद्र व सभी राज्य सरकारों और राजनीतिक...

पु‌ल‌िस की बर्बरता से मरीज परेशान, 9 की मौत

सपाइयों और पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाकर हड़ताल कर रहे निजी और सरकारी डॉक्टरों ने लगातार पांचवें दिन मंगलवार को भी काम नहीं किया। कानपुर में इलाज न मिलने से मंगलवार को जच्चा-बच्चा समेत सात और मरीजों की मौत हो ...

यूपी: रैली में मंच टूटा, कई नेता घायल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मनिहारी विकास खंड के खड़बाडीह गांव के मैदान में मंगलवार को एकता मंच की ओर से आयोजित रैली एवं जनसभा के दौरान अचानक मंच धराशायी हो गया।

सस्पेंस खत्म, चुनाव आयोग 5 मार्च को करेगा लोकसभा च...

पूरे देश की निगाहें इस समय लोकसभा चुनाव की तारीखों के होने वाले ऐलान की ओर टिकी हुई हैं. अब सस्‍पेंस खत्‍म होने को ही है. चुनाव आयोग 5 मार्च (बुधवार) को सुबह साढ़े 10 बजे चुनाव और इस पूरी कवायद से जुड़ी अहम तार...

SC से फटकार के बाद सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को जेल,...

सुप्रीम कोर्ट से फटकार के बाद सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को मंगलवार को तिहाड़ जेल भेज दिया गया। रॉय 11 मार्च तक तिहाड़ जेल में रहेंगे। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब तक हमें कोई ठोस जवाब नहीं मिल जाता तब ...

गीतिका खुदकुशी केस: गोपाल कांडा को जमानत मिली

एयर होस्टेस आत्महत्या मामले में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांड को अदालत ने जमानत दे दी।

मेष

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें, चोरी या खोने की आशंका है। अप्रिय समाचार मिल सकता है।

और पढ़ें

वृष

जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। किसी बहुमूल्य वस्तु के पाने की अभिलाषा पूरी होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

और पढ़ें

मिथुन

रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रेम, प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

और पढ़ें

कर्क

व्यावसायिक योजना सफल होगी। धन, पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

और पढ़ें

सिंह

पारिवारिक विषमताएं सिर उठा सकती हैं। मान-सम्मान भी बढ़ेगा और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी से अनबन के कारण व्यवहार व विचारों में परिवर्तन करना होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के सम्बंध में कोई गलत निर्णय लेना कठिन होगा।

और पढ़ें

कन्या

दौड़भाग और परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। कार्यक्षेत्र की प्रक्रियाओं में व्यस्तता रहेगी। दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मानसिक परेशानी के चलते मन कुंठाग्रस्त रहेगा। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। व्यय की पूर्ति होगी। सुख व दुख को समान समझकर सब कुछ भाग्य पर छोड दें। सब अपने आप ठीक होगा।

और पढ़ें

तुला

सहज ही सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। कार्यसाधक गतिविधियां होंगी और वित्तीय लाभ भी यथेष्ट रूप में होगा। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से सम्बंधित कई अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी। यात्राएं होंगी।

और पढ़ें

वृश्चिक

उत्सव व त्योहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। मित्रों व बंधुजनों के कारण तनाव होने से घर में भी क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा, इसलिए वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो। संतान के प्रति थोड़ा चिंतित होंगे पर समझदारी से काम लें।

और पढ़ें

धनु

कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति श्रद्धा जागृत होगी और किसी महान हस्ती के दर्शन लाभ भी होंगे। उदर और आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा।

और पढ़ें

मकर

दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। विपरीत योनि का सहयोग मिलेगा। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। मानसिक उलझनों के कारण सिर दर्द की आशंका रहेगी या फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि उनसे बनाकर रखें तभी सहायता मिलेगी।

और पढ़ें

कुंभ

आज अचानक ही वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। दाम्पत्य संबंधों में पूर्ण सहयोग व विश्वास अनुभव करेंगे। स्वजनों का भी सहयोग मिलेगा। पहले व तीसरे दिन पारिवारिक अशांति रहेगी, इसलिए महत्वपूर्ण निणर्य उससे पहले ही ले लें। मित्रों का सहयोग बना रहेगा।

और पढ़ें

मीन

किसी पराक्रम के कार्य और पुरुषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। कोई चल या अचल सम्पत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। आर्थिक पक्ष भी सुदृढ़ होगा और मनोवांछित की प्राप्ति होगी। इस दिन पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगे। सोचे हुए कार्य सफल होंगे और मित्रों द्वारा किए जा रहे विरोध में कमी आएगी।

और पढ़ें

क्या दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद भाजपा को सरकार बनाने के लिए पहल करनी चाहिए?



View Result

स्पॉटलाइट