कलेक्टर ने सर्वे के लिए गठित किया दल, 35 गांव प्रभावित

Mar 1 2014 12:23PM (IST)
कलेक्टर ने सर्वे के लिए गठित किया दल, 35 गांव प्रभावित

अनूपपुर जिले में 27 फरवरी 2014 को रात्रि में हुई ओला वृष्टि में अनूपपुर तहसील के 35 ग्राम प्रभावित होने की सूचना है। ओला वृष्टि से अनूपपुर तहसील के किसानो के माथे में चिंता की लकीर साफ झलक रही है जहां बीते गुरूवार की शाम को ओलावृष्टि से रबी की फसले आधे से अधिक बरबाद हो गई। वहीं जिला प्रशासन ने भी फसलो के नुकसान को देखते हुये अनूपपुर कलेक्टर नंद कुमारम् ने फसलो को हुए नुकसान का आंकलन करने हेतु त्रिस्तरीय दल गठित कर प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना कर दिया है। कलेक्टर स्वयं प्रभावित ग्रामों में पहुंचकर फसलो को हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं। सव्रे के लिए दल गठित ओला वृष्टि से फसलो को हुए नुकसान का आंकलन करने हेतु पटवारी, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों का दल गठित किया है। संबंधित दलो को निर्देश दिए गए हैं कि सर्वे के दौरान वे संबंधित क्षेत्र के सरपंच, सचिव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को भी साथ रखें। सर्वे के दौरान फसलो की फोटो अवश्य खींचे जाएं।

आपने इन दलो को शीघ्रता के साथ सर्वे कर 04 मार्च तक अंतिम प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदारों को किया निर्देशित कलेक्टर नंद कुमारम् ने तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि कोई भी प्रभावित किसान सर्वे से नहीं छूटने पाए। अन्यथा संबंधित तहसीलदार एवं दल के विरूद्घ कार्यवाही की जाएगी। आपने यह भी निर्देशित किया है कि ओला वृष्टि से जिन किसानों की फसलो का नुकसान का प्रतिशत 50 से अधिक है। उसे शत्-प्रतिशत् माना जाय तथा अंतिम रिपोर्ट के दौरान सूची पृथक से प्रेषित की जाए।

टीम करेगी नुकसान का आंकलन ओला वृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन करने हेतु अपर कलेक्टर अमरपाल सिंह को टांकी क्षेत्र में, एस़डी़एम़ अनूपपुर श्रीमती मिनिषा पाण्डेय को धिरौल रूट में, उप संचालक कृषि को फुनगा से दैखल तक के ग्रामों में तथा परियोजना संचालक आत्मा आशीष पाण्डेय को दैखल से आगे के ग्रामों में निरीक्षण हेतु भेजा गया है। 67 हजार 720 हेक्टेयर में रबी फसलोन का आच्छादन संयुक्त कलेक्टर नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि अनूपपुर जिलो में 67 हजार 720 हेक्टेयर में रबी फसलो का आच्छादन किया गया है। जिसमें 20 हजार हेक्टेयर में गेहूं, 12 हजार हे0 में चना, 17 हजार हे0 में मसूर, 10 हजार 500 हे0 में राई, सरसों, 5 हजार हे0 में अलसी, 200 हे. में जौ तथा 275 हे. में मटर की फसल बोई गई है। केवल अनूपपुर तहसील ही ओलावृष्टि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गत दिवस केवल अनूपपुर तहसील में ही ओला वृष्टि की जानकारी प्राप्त हुई है। जिले की शेष तहसीलो में ओला वृष्टि की कोई सूचना नहीं है। जिले में ओला वृष्टि की सूचना मिलते ही शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर नंद कुमारम् द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सर्वे दलोन का गठन कर प्रभावित ग्रामों में रवाना कर दिया गया है।

प्रतिक्रिया दें



प्रमुख ख़बरें

सस्पेंस खत्म, चुनाव आयोग 5 मार्च को करेगा लोकसभा च...

पूरे देश की निगाहें इस समय लोकसभा चुनाव की तारीखों के होने वाले ऐलान की ओर टिकी हुई हैं. अब सस्‍पेंस खत्‍म होने को ही है. चुनाव आयोग 5 मार्च (बुधवार) को सुबह साढ़े 10 बजे चुनाव और इस पूरी कवायद से जुड़ी अहम तार...

SC से फटकार के बाद सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को जेल,...

सुप्रीम कोर्ट से फटकार के बाद सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को मंगलवार को तिहाड़ जेल भेज दिया गया। रॉय 11 मार्च तक तिहाड़ जेल में रहेंगे। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब तक हमें कोई ठोस जवाब नहीं मिल जाता तब ...

गीतिका खुदकुशी केस: गोपाल कांडा को जमानत मिली

एयर होस्टेस आत्महत्या मामले में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांड को अदालत ने जमानत दे दी।

ये क्या..बिना कोई गेंद किए इस गेंदबाज ने लुटाए 8 र...

एशिया कप के आठवें मैच में पाकिस्तान और बांग्लादेश की बीच भिड़ंत के दौरान एक अजीब चीज देखने को मिली। मैच के दौरान 11वां ओवर फेंकने के लिए पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने अब्दुर रहमान को बुलाया और रहमान जब वा...

जुदा होने के डर से दो लड़कियों ने खाया जहर, एक की म...

मेरठ में दो युवतियों ने आपस में शादी न होने से खफा होकर जहर खा लिया। इससे एक की तो मौत हो गई जबकि दूसरी मौत से संघर्ष कर रही है। दोनों युवतियां शादी कर साथ में रहना चाहती थीं लेकिन उनके परिवार वाले इसके लिए राज...

दंगो की जाँच के लिए मुज़फ्फरनगर पंहुचा जाँच दल

मुज़फ्फरनगर दंगो की जाँच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नियुक्त एक सदस्ये जाँच दल मुज़फ्फरनगर पहुच चुका है जो मुज़फ्फरनगर में दंगो से समन्धित शिकायतकर्ताओ के बयान दर्ज करेगा गौरतलब है की उत्तर प्रदेश सरकार द्व...

मेष

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें, चोरी या खोने की आशंका है। अप्रिय समाचार मिल सकता है।

और पढ़ें

वृष

जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। किसी बहुमूल्य वस्तु के पाने की अभिलाषा पूरी होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

और पढ़ें

मिथुन

रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रेम, प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

और पढ़ें

कर्क

व्यावसायिक योजना सफल होगी। धन, पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

और पढ़ें

सिंह

पारिवारिक विषमताएं सिर उठा सकती हैं। मान-सम्मान भी बढ़ेगा और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी से अनबन के कारण व्यवहार व विचारों में परिवर्तन करना होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के सम्बंध में कोई गलत निर्णय लेना कठिन होगा।

और पढ़ें

कन्या

दौड़भाग और परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। कार्यक्षेत्र की प्रक्रियाओं में व्यस्तता रहेगी। दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मानसिक परेशानी के चलते मन कुंठाग्रस्त रहेगा। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। व्यय की पूर्ति होगी। सुख व दुख को समान समझकर सब कुछ भाग्य पर छोड दें। सब अपने आप ठीक होगा।

और पढ़ें

तुला

सहज ही सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। कार्यसाधक गतिविधियां होंगी और वित्तीय लाभ भी यथेष्ट रूप में होगा। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से सम्बंधित कई अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी। यात्राएं होंगी।

और पढ़ें

वृश्चिक

उत्सव व त्योहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। मित्रों व बंधुजनों के कारण तनाव होने से घर में भी क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा, इसलिए वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो। संतान के प्रति थोड़ा चिंतित होंगे पर समझदारी से काम लें।

और पढ़ें

धनु

कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति श्रद्धा जागृत होगी और किसी महान हस्ती के दर्शन लाभ भी होंगे। उदर और आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा।

और पढ़ें

मकर

दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। विपरीत योनि का सहयोग मिलेगा। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। मानसिक उलझनों के कारण सिर दर्द की आशंका रहेगी या फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि उनसे बनाकर रखें तभी सहायता मिलेगी।

और पढ़ें

कुंभ

आज अचानक ही वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। दाम्पत्य संबंधों में पूर्ण सहयोग व विश्वास अनुभव करेंगे। स्वजनों का भी सहयोग मिलेगा। पहले व तीसरे दिन पारिवारिक अशांति रहेगी, इसलिए महत्वपूर्ण निणर्य उससे पहले ही ले लें। मित्रों का सहयोग बना रहेगा।

और पढ़ें

मीन

किसी पराक्रम के कार्य और पुरुषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। कोई चल या अचल सम्पत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। आर्थिक पक्ष भी सुदृढ़ होगा और मनोवांछित की प्राप्ति होगी। इस दिन पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगे। सोचे हुए कार्य सफल होंगे और मित्रों द्वारा किए जा रहे विरोध में कमी आएगी।

और पढ़ें

क्या दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद भाजपा को सरकार बनाने के लिए पहल करनी चाहिए?



View Result

स्पॉटलाइट