हवा में सैर के बाद चंबा लौटा चौपर

Feb 22 2014 7:20AM (IST)
हवा में सैर के बाद चंबा लौटा चौपर

चंबा : जनजातीय क्षेत्र पांगी के लिए उड़ान का इंतजार कर रहे करीब 25 लोगों की मुराद शुक्रवार को पूरी तो हुई, लेकिन खराब मौसम की वजह से हवा में सैर करने के बाद सभी मुसाफिर वापस चंबा लौट आए।

दरअसल, जिस समय चौपर ने चंबा से उड़ान भरी थी उस समय मौसम बिल्कुल साफ था। मगर जैसे ही चौपर साच पास पर पहुंचा तो मौसम खराब होने लगा। चौपर उड़ा रहे पायलटों ने मौसम खराब होने का अंदेशा लगाते ही उसे चंबा वापस लाने का फैसला कर लिया। इस बीच करीब 10 से 12 मिनट तक हवा में रहने के बाद पांगी जाने वाले सभी मुसाफिर वापस चंबा पहुंच गए। जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ व अजोग के लिए शुक्रवार को दो उड़ानें प्रस्तावित थी। जिसकी प्रशासन ने सुबह से ही तैयारी कर रखी थी। अग्निशमन विभाग समेत कर्मचारियों की फौज व उड़ान के लिए पंजीकृत सभी लोग हेलीपैड पर पहुंच गए थे। प्रशासन ने 25 लोगों को पहली उड़ान में किलाड़ पहुंचाने का फैसला किया था। जिसके चलते इन सभी लोगों से किराये की वसूली कर ली गई थी। मगर उड़ान रद होने के बाद प्रशासन को पैसे वापस लौटाने पड़े हैं। इस बीच मौसम खराब होने की वजह से करीब ढाई घंटे तक चौपर चंबा में हेलीपैड पर ही खड़ा रहा।

ऐसा पहली बार हुआ है जब चौपर जनजातीय क्षेत्र के लिए उड़ान भरने आया हो और उसे बेवजह हेलीपैड पर खड़ा होना पड़े। प्रशासन ने सारा दोष मौसम के ऊपर मढ़ते हुए अपनी तरफ से पूरी तैयारियां करने का हवाला दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो सुबह मौसम बिल्कुल साफ था और उम्मीद लगाई जा रही थी कि दो उड़ानें संभव हो जाएंगी। मगर एक भी उड़ान नहीं हो सकी और शिमला से खाली चंबा पहुंचा हेलीकॉप्टर काफी इंतजार के बाद शिमला वापस लौट गया। उधर, पांगी में हेलीकॉप्टर का इंतजार कर रहे लोगों को भी मौसम की वजह से खासा परेशान होना पड़ा है। हेलीकॉप्टर के चंबा पहुंचने और उड़ान होने की सूचना दूरभाष के माध्यम से पांगी को भी दे दी गई थी। जिसके बाद पांगी में भी हेलीपैड पर लोग हेलीकॉप्टर के आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन वो नहीं आया।

मौसम ने तोड़ी उम्मीद

सहायक आयुक्त उपायुक्त दीप्ति कपूर का कहना है कि चौपर ने चंबा से किलाड़ के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन रास्ते में अचानक मौसम खराब हो जाने की वजह से उसे वापस लौटना पड़ा है। 25 लोगों को पहली उड़ान में पांगी भेजा जा रहा था। उम्मीद थी कि चौपर की शुक्रवार को दो उड़ानें होंगी। मगर खराब मौसम की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। अजोग को उड़ान की उम्मीद

वहीं, प्रशासन ने अब तक अजोग के लिए उड़ान की उम्मीद नहीं छोड़ी है। हालांकि शनिवार को मौसम खराब रहने की चेतावनी दी जा रही है। इसके बावजूद प्रशासन ने अजोग के लिए शेड्यूल तैयार किया है। यदि मौसम साफ हुआ तो शनिवार को चंबा से अजोग के लिए उड़ान होगी।

प्रतिक्रिया दें



प्रमुख ख़बरें

22 करोड़ में संसदीय सीट बेची कांग्रेस नेता ने

राजस्थान में लोकसभा चुनाव चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ विधायक भंवरलाल शर्मा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सीपी जोशी पर चूरू सीट का टिकट 22 करोड़ रुपये में असम के एक व...

सलमान खान और उनकी अनगिनत गर्लफ्रेंड

बॉलीवुड 'दबंग' सलमान खान जितना अपनी एक्टिंग, लुक और बिंदास अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं, उतना ही वह अपनी अनगिनत गर्लफ्रेंड के लिए भी लोगों के बीच हमेशा से हॉट टॉपिक रहे हैं।

बीजेपी में कौन बनेगा बनारसी बाबू? नरेंद्र मोदी या ...

धर्म और आस्था से जुड़ी है वाराणसी शहर की पहचान, और इस पहचान के सहारे साधी जी रहा है दिल्ली की कुर्सी. बीजेपी के दो दिग्गज नेताओं में से किसी एक को मिलेगा बनारसी बाबू बनने का मौका. वर्तमान सांसद मुरली मनोहर जोशी...

चीन ने सैटेलाइट की मदद से तलाशा मलेशिया एयरलाइंस क...

बीजिंग:चीन को अपनी सैटेलाइट इमेज की मदद से वियतनाम और मलेशिया के बीच साउथ चाइना सी में गायब हुआ मलेशिया एयरलाइंस का मलबा दिखाई दिया है। चीन ने बाकायदा इन तस्वीरों को जारी कर इस बात की जानकारी दी है। शनिवार को व...

जिसने जीती दिल्ली, उसको मिली केंद्र की गद्दी

नई दिल्ली:कहने को दिल्ली में सिर्फ सात संसदीय क्षेत्र हैं लेकिन इतिहास गवाह है कि केंद्र की सता का द्वार यहां की सियासत से होकर गुजरता है। एक-दो चुनावों को अपवाद मान लें तो दिल्ली जीतने वाले राजनीतिक दल या गठबं...

कांग्रेस की दूसरी सूची पर सबकी निगाहें, दागी भी कत...

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची पर सबकी निगाहें हैं. पर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या राहुल गांधी दागी नेताओं को टिकट मिलेगा या नहीं

मेष

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें, चोरी या खोने की आशंका है। अप्रिय समाचार मिल सकता है।

और पढ़ें

वृष

जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। किसी बहुमूल्य वस्तु के पाने की अभिलाषा पूरी होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

और पढ़ें

मिथुन

रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रेम, प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

और पढ़ें

कर्क

व्यावसायिक योजना सफल होगी। धन, पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

और पढ़ें

सिंह

पारिवारिक विषमताएं सिर उठा सकती हैं। मान-सम्मान भी बढ़ेगा और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी से अनबन के कारण व्यवहार व विचारों में परिवर्तन करना होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के सम्बंध में कोई गलत निर्णय लेना कठिन होगा।

और पढ़ें

कन्या

दौड़भाग और परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। कार्यक्षेत्र की प्रक्रियाओं में व्यस्तता रहेगी। दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मानसिक परेशानी के चलते मन कुंठाग्रस्त रहेगा। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। व्यय की पूर्ति होगी। सुख व दुख को समान समझकर सब कुछ भाग्य पर छोड दें। सब अपने आप ठीक होगा।

और पढ़ें

तुला

सहज ही सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। कार्यसाधक गतिविधियां होंगी और वित्तीय लाभ भी यथेष्ट रूप में होगा। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से सम्बंधित कई अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी। यात्राएं होंगी।

और पढ़ें

वृश्चिक

उत्सव व त्योहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। मित्रों व बंधुजनों के कारण तनाव होने से घर में भी क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा, इसलिए वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो। संतान के प्रति थोड़ा चिंतित होंगे पर समझदारी से काम लें।

और पढ़ें

धनु

कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति श्रद्धा जागृत होगी और किसी महान हस्ती के दर्शन लाभ भी होंगे। उदर और आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा।

और पढ़ें

मकर

दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। विपरीत योनि का सहयोग मिलेगा। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। मानसिक उलझनों के कारण सिर दर्द की आशंका रहेगी या फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि उनसे बनाकर रखें तभी सहायता मिलेगी।

और पढ़ें

कुंभ

आज अचानक ही वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। दाम्पत्य संबंधों में पूर्ण सहयोग व विश्वास अनुभव करेंगे। स्वजनों का भी सहयोग मिलेगा। पहले व तीसरे दिन पारिवारिक अशांति रहेगी, इसलिए महत्वपूर्ण निणर्य उससे पहले ही ले लें। मित्रों का सहयोग बना रहेगा।

और पढ़ें

मीन

किसी पराक्रम के कार्य और पुरुषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। कोई चल या अचल सम्पत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। आर्थिक पक्ष भी सुदृढ़ होगा और मनोवांछित की प्राप्ति होगी। इस दिन पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगे। सोचे हुए कार्य सफल होंगे और मित्रों द्वारा किए जा रहे विरोध में कमी आएगी।

और पढ़ें

क्या आप उन सर्वेक्षणों को सही मानते हैं जो कांग्रेस को अगले चुनाव में सौ से कम सीटें मिलने की भविष्यवाणी कर रहे हैं?



View Result

स्पॉटलाइट