आगरा में सर्वे ने उड़ाए भाजपा के होश

Feb 17 2014 5:39AM (IST)
आगरा में सर्वे ने उड़ाए भाजपा के होश

आगरा। लोकसभा चुनाव में जीत का ताज हासिल करने की कसरत में जुटी भाजपा के पसीने ताजनगरी ने छुड़ा दिए हैं। प्रत्याशी तय करने के लिए पार्टी जो गोपनीय सर्वे करा रही है, उसी सर्वे में वोट प्रतिशत घट रहा है। लेकिन भाजपा को सीट से ज्यादा इस बात की चिंता है कि शहर में मोदी का जादू असर क्यों नहीं कर रहा? जबकि सर्वे आगरा में मोदी की ऐतिहासिक विजय शंखनाद रैली के बाद हुआ है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी तो कांग्रेस हटाओ का नारा देकर 272 प्लस का लक्ष्य भेदने की कसरत में जुटे हैं। देश भर में मोदी मैजिक के जबर्दस्त असर के दावे हो रहे हैं, लेकिन इस गुमान में डूबी भाजपा आगरा सीट को लेकर बैचेन हो गई है। आगरा लोकसभा सीट पर भाजपा वर्तमान में भाजपा के रामशंकर कठेरिया सांसद हैं। हालांकि बीते लोकसभा चुनाव से पहले इस सीट पर लगातार दो बार सपा से सिने अभिनेता राजबब्बर ने जीत हासिल की थी, लेकिन बावजूद इसके इस सीट पर भाजपा की मजबूत पकड़ मानी जाती है। ऊपर से बीते साल 21 नवंबर को कोठी मीना बाजार मैदान में नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली ऐतिहासिक रही थी। रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी थी, जिसने भाजपा को उत्साह में भर दिया था।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इसके बाद पार्टी द्वारा कराए जा रहे गोपनीय सर्वे का सिलसिला शुरू हुआ। सूत्रों की मानें, तो पहला सर्वे मोदी की रैली से पहले कराया गया था, इस सर्वे में लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की पकड़ कमजोर होने का खुलासा हुआ। फिर पार्टी ने विजय शंखनाद रैली के बाद सर्वे कराया, उम्मीद थी कि तब तक हालात बदल चुके होंगे। लेकिन परिणाम चौंकाने वाले आए। दूसरे सर्वे में भी पार्टी का वोट प्रतिशत करीब तीन फीसद तक घटता हुआ सामने आया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इसके बाद पिछले दिनों एक और सर्वे कराया गया है, इसमें भी पार्टी का वोट प्रतिशत घट रहा है। सूत्रों की मानें, तो सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद पार्टी आलाकमान आगरा सीट को लेकर मंथन में जुटी है।

कम अंतर से जीते थे कठेरिया

वर्ष 2009 में हुए लोकसभा चुनाव की बात करें, तो भाजपा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया को दो लाख तीन हजार 647 वोट पाकर जीते थे और दूसरे नंबर पर रहे बसपा प्रत्याशी कुंवरचंद वकील को 1 लाख 93 हजार 982 वोट हासिल हुए थे। यानि जीत में केवल नौ हजार 665 वोटों का ही अंतर था। अब भाजपा की चिंता यह है कि सर्वे में बीते चुनाव के मुकाबले वोट में तीन फीसद तक कमी सीधे हार की तरफ इशारा करती दिखती है।

हार का सबसे बड़ा कारण भितरघात

पार्टी सूत्रों की मानें, तो सर्वे में पार्टी की लोकप्रियता की दिक्कत के साथ संगठन के अंदर गुटबाजी को नुकसान की अहम वजह माना गया है। सामने आया है कि लोकसभा क्षेत्र के तहत संगठन में कई गुट बने हुए हैं और बहुत से नेता भितरघात भी कर सकते हैं।

प्रतिक्रिया दें



प्रमुख ख़बरें

कांग्रेस ने जारी की 50 और उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की चौथी लिस्‍ट जारी की. इस सूची में 50 उम्‍मीदवारों के नाम हैं वित्‍त मंत्री पी चिदंबरम इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे. चिदंबरम के बेटे कार्तिक को शिवगंगा से टिकट दिया गय...

पश्चिमी दिल्ली से कोंग्रेस के टिकट पर वर्त्तमान सा...

कोंग्रेस कि ओर से कल रात जारी की गयी 50 प्रत्याशियों की चौथी सूची पश्चिमी दिल्ली से वर्त्तमान सांसद महाबल मिश्रा के टिकट का एलान कर दिया गया, टिकट का एलान होते ही महाबल के वैशाली स्थित निवास पर कार्यकर्ताओं की ...

मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी को लड़ाने की तैयारी!

वाराणसी लोकसभा सीट पर उम्‍मीदवार उतारने को लेकर कांग्रेस पार्टी के बीच माथा पच्ची जारी है. पार्टी आलाकमान चाहता है की बीजेपी के पीएम उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार को उतारा जाए ताकि जनता के...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत-पाकिस्तान के बीच सुपरहिट मुक...

इस साल अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी भारतीय टीम टी20 विश्व कप के पहले मुकाबले में शुक्रवार को पाकिस्तान से भिड़ेगी. अभ्यास मैच में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका से करारी हार झेलने के बावजूद फॉर्म के आधार पर पाकि...

लक्जरी होटल में तालिबानी हमला, सभी हमलावर ढेर

अफगानिस्तान की राजधानी में एक आलीशान होटल में विदेशियों को निशाना बना कर हमला करने वाले चार बंदूकधारियों को सुरक्षाकर्मियों ने तीन घंटे तक हुई मुठभेड़ के बाद ढेर कर दिया

केंद्र में बीजेपी की अगुवाई में बनेगी अगली सरकार: ...

यूपीए सरकार के सत्ता से बाहर होने का अनुमान जताते हुए शोध कंपनी मूडीज एनालिटिक्स ने आज अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि आम चुनावों के बाद अगली सरकार बीजेपी की बन सकती है. 'एशिया-प्रशांत परिदृश्य: वर्ष की धीमी शुरु...

मेष

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें, चोरी या खोने की आशंका है। अप्रिय समाचार मिल सकता है।

और पढ़ें

वृष

जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। किसी बहुमूल्य वस्तु के पाने की अभिलाषा पूरी होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

और पढ़ें

मिथुन

रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रेम, प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

और पढ़ें

कर्क

व्यावसायिक योजना सफल होगी। धन, पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

और पढ़ें

सिंह

पारिवारिक विषमताएं सिर उठा सकती हैं। मान-सम्मान भी बढ़ेगा और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी से अनबन के कारण व्यवहार व विचारों में परिवर्तन करना होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के सम्बंध में कोई गलत निर्णय लेना कठिन होगा।

और पढ़ें

कन्या

बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

और पढ़ें

तुला

सहज ही सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। कार्यसाधक गतिविधियां होंगी और वित्तीय लाभ भी यथेष्ट रूप में होगा। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से सम्बंधित कई अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी। यात्राएं होंगी।

और पढ़ें

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।

और पढ़ें

धनु

कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति श्रद्धा जागृत होगी और किसी महान हस्ती के दर्शन लाभ भी होंगे। उदर और आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा।

और पढ़ें

मकर

दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। विपरीत योनि का सहयोग मिलेगा। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। मानसिक उलझनों के कारण सिर दर्द की आशंका रहेगी या फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि उनसे बनाकर रखें तभी सहायता मिलेगी।

और पढ़ें

कुंभ

आज अचानक ही वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। दाम्पत्य संबंधों में पूर्ण सहयोग व विश्वास अनुभव करेंगे। स्वजनों का भी सहयोग मिलेगा। पहले व तीसरे दिन पारिवारिक अशांति रहेगी, इसलिए महत्वपूर्ण निणर्य उससे पहले ही ले लें। मित्रों का सहयोग बना रहेगा।

और पढ़ें

मीन

राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

और पढ़ें

भाजपा के वयोवृद्ध नेता आडवाणी का बार - 2 रूठना क्या उचित है ?



View Result

स्पॉटलाइट