पुरुष रोजाना 5-6 अंजीर पानी में भिगोकर खाएं, 6 दिन में देखें कमाल
अंजीर में भरपूर मात्रा में तांबा, सल्फर और क्लोरिन पर्याप्त मात्रा में होते हैं। ताजे अंजीर में विटामिन ए अत्याधिक पाया जाता है। जबकि विटामिन बी और सी सामान्य होता है। ताजे अंजीर की तुलना में सूखे अंजीर में शर्करा और क्षार तीन गुना अधिक पाया जाता है। जो कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। ऐसा नहीं है कि इसका सेवन सिर्फ पुरुष ही कर सकते है। इसका सेवन हर कोई कर सकता है।
अंजीर एक फल होता है। जिसे सुखा कर भी सेवन किया जाता है। आमतौर पर अंजीर का फल हर मौसम में नहीं मिलता है लेकिन इसका सुखा हुआ मेवा आसानी से मिल जाता है। 5-6 अंजीर का रोजाना सेवन करने से आप कई बीमारियों से बच सकते है। जानिए इसके और फायदों के बारें में साथ ही जानें कैसे करें सेवन।
ऐसे करें अंजीर का सेवन
रोजाना 5 से 6 अंजीर को उसके टुकड़े करके 250मिली. पानी में भिगो दें। सुबह उस पानी को उबालकर आधा कर दें और फिर पी जाएं।
कब्ज करें छूमंतर
इसका चबाकर सेवन करने से आपको कब्ज संबंधी हर बीमारी से निजात मिल जाएगा। इसमें पाया जाने वाला अंजीर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
दिल को रखें फिट
इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 पाया जाता है। जो कि दिल को फिट रखता है।
हड्डियों को करें मजबूत
इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। जो कि आपकी हड्डियों को मजबूत रखता है।
ब्लड शुगर को करें कंट्रोल
इसमें भरपूर मात्रा में पौटेशियम पाया जाता है। जो कि ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है।
एनीमिया से दिलाएं निजात
इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फाइबर पाया जाता है। जो कि इस बीमारी से निजात दिलाता है। इसके लिए इसे दूध में मिलाकर पिएं।
बवासीर से दिलाएं निजात
इसमें ऐसे गुण पाएं जाते है। जो कि बवासीर से आसानी से निजात दिला देता है। इसके लिए खाली पेट अंजीर को गुनगुने पानी के साथ लें।