बंधक बनाए जाने के बाद बनने लगा पुल

Feb 20 2014 10:34AM (IST)
बंधक बनाए जाने के बाद बनने लगा पुल

आजमगढ़। तमसा नदी पर एक अदद पुल के लिए तरस रहे शहर से सटे हथिया गांव के लोगों के संघर्ष में बुधवार को एक कड़ी और जुड़ गई। इसका सुफल भी मिला और काफी समय से बंद पड़े पुल का काम दोपहर बाद फिर से शुरू हो गया। इसके पूर्व पुल के निर्माण में देरी से खफा ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह सेतु निगम के कर्मचारियों और मजदूरों को बंधक बना लिया था। अधिकारी समझाने गए तो ग्रामीणों ने उन्हें भी घेर लिया और पुल निर्माण तत्काल शुरू कराने के लिए नारेबाजी करने लगे। हंगामा होता देख निगम के परियोजना प्रबंधक ने शाम तक काम शुरू करा देने का आश्वासन दिया इस पर करीब दो घंटे तक बंधक बने रहे कर्मचारियों को मुक्ति मिली।

बता दें कि तमसा नदी के उस पार हथिया गांव है। शहर में आनेवालों के लिए नाव ही सहारा है। पिछले दो दशक से गांव के लोग पुल के लिए आंदोलन करते रहे हैं। वर्ष 2012 में विधानसभा के चुनाव के दौरान गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार तक किया था। नौ अक्टूबर 2012 को मुख्यमंत्री ने पुल की घोषणा की और जुलाई 2013 में तमसा नदी पर पुल बनना शुरू हो गया, किंतु एक खंभा बनते-बनते काम ठप हो गया। इससे गुस्साए सैकड़ों ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह नौ बजे के करीब पुल के पास ही अस्थाई आवास में रहने वाले सेतु निगम के कर्मचारियों और मजदूरों का घेराव कर लिया और नारेबाजी करने लगे। सुबह ये लोग बम्हौर पुल के निर्माण के लिए जाने वाले थे। कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इस पर सेतु निगम केपरियोजना प्रबंधक संतराम व सहायक अभियंता उन्हें समझाने पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें भी घेर लिया। लगभग दो घंटे तक हुई वार्ता के बाद परियोजना प्रबंधक ने मातहतों को तत्काल काम शुरू कराने का निर्देश दिया। इस पर ग्रामीणों ने उन्हें मुक्त कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि निर्माण कार्य में देरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, पर इसकी नौबत नहीं आई और दोपहर बाद पुल का काम शुरू हो गया।

प्रतिक्रिया दें



प्रमुख ख़बरें

गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे लालकृष्ण आडवाणी, कहा- गु...

बीजेपी के 'पितामह' लालकृष्ण आडवाणी आखिरकार मान गए हैं. वे गुजरात के गांधीनगर से ही चुनाव लड़ेंगे. इस बाबत उन्होंने आधिकारिक बयान भी जारी किया है.

नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने से तेंदुलकर का ...

कांग्रेस बड़ी बेताबी से बीजेपी के पीएम उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट पर किसी दमदार उम्‍मीदवार को उतारने की जुगत में है, लेकिन बार-बार उसके हाथ निराशा ही लग रही है. लोकसभा चुनाव में मोदी के बढ़ते ...

हसीबा अमीन की तर्ज पर बने नए वीडियो में उड़ाया गया...

होली बीत गई, मगर मजाक जारी हैं और बुरा मानने की तो हो ही नहीं रही. शुरुआत हुई कांग्रेस से. फरहान अख्तर की डेब्यू फिल्म ‘दिल चाहता है’ का गाना सुनाते हुए नमूदार हुईं हसीबा अमीन. राहुल गांधी की सिपाही ने समझाया ह...

औरत स्कॉच और इतिहास पर लिखने वाला सबसे मजेदार सरदा...

भारतीय पत्रकारिता की सबसे बुजुर्ग हस्ती अब दुनिया में नहीं रही. जाने-माने लेखक और पत्रकार खुशवंत सिंह का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर आखिरी सांस ली

आडवाणी चाहें भोपाल से लड़ें या गांधीनगर से, उनकी म...

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी की भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ने की जिद के आगे पार्टी अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह ने झुकते हुए कहा कि यह आडवाणी जी की मर्जी है कि वो भोपाल से चुनाव लड़ें या गुजरात के ...

आडवाणी के बाद अब जसवंत सिंह भी नाराज

बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में टिकट को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है. जहां एक ओर अभी लालकृष्ण आडवाणी गांधीनगर से चुनाव नहीं लड़ने पार आमदा हैं वहीं दूसरी ओर अब जसवंत सिंह के भी नाराज होने की खबर आ रही है

मेष

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें, चोरी या खोने की आशंका है। अप्रिय समाचार मिल सकता है।

और पढ़ें

वृष

जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। किसी बहुमूल्य वस्तु के पाने की अभिलाषा पूरी होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

और पढ़ें

मिथुन

रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रेम, प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

और पढ़ें

कर्क

व्यावसायिक योजना सफल होगी। धन, पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

और पढ़ें

सिंह

पारिवारिक विषमताएं सिर उठा सकती हैं। मान-सम्मान भी बढ़ेगा और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी से अनबन के कारण व्यवहार व विचारों में परिवर्तन करना होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के सम्बंध में कोई गलत निर्णय लेना कठिन होगा।

और पढ़ें

कन्या

बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

और पढ़ें

तुला

सहज ही सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। कार्यसाधक गतिविधियां होंगी और वित्तीय लाभ भी यथेष्ट रूप में होगा। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से सम्बंधित कई अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी। यात्राएं होंगी।

और पढ़ें

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।

और पढ़ें

धनु

कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति श्रद्धा जागृत होगी और किसी महान हस्ती के दर्शन लाभ भी होंगे। उदर और आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा।

और पढ़ें

मकर

दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। विपरीत योनि का सहयोग मिलेगा। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। मानसिक उलझनों के कारण सिर दर्द की आशंका रहेगी या फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि उनसे बनाकर रखें तभी सहायता मिलेगी।

और पढ़ें

कुंभ

आज अचानक ही वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। दाम्पत्य संबंधों में पूर्ण सहयोग व विश्वास अनुभव करेंगे। स्वजनों का भी सहयोग मिलेगा। पहले व तीसरे दिन पारिवारिक अशांति रहेगी, इसलिए महत्वपूर्ण निणर्य उससे पहले ही ले लें। मित्रों का सहयोग बना रहेगा।

और पढ़ें

मीन

राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

और पढ़ें

भाजपा के वयोवृद्ध नेता आडवाणी का बार - 2 रूठना क्या उचित है ?



View Result

स्पॉटलाइट